राशिफल : 03 जून, 2025
मेष : आज कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत मिलेंगे और मन प्रसन्न रहेगा। काम की अधिकता से आराम में थोड़ी कमी आ सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों से रिश्ते मधुर होंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अटका हुआ लाभ भी प्राप्त हो सकता है। योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी होंगी।
शुभांक – 2, 6, 7

वृष : दिन की शुरुआत खुशखबरी के साथ होगी। महत्वपूर्ण कार्य आसानी से बनेंगे और मन में उत्साह बना रहेगा। लाभदायक कार्यों के लिए धन खर्च हो सकता है, जो उचित रहेगा। समाज में सम्मान और मान्यता प्राप्त होगी।
शुभांक – 2, 5, 8
मिथुन : आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आय में वृद्धि के संकेत हैं। व्यापार में उन्नति होगी और स्वास्थ्य बेहतर महसूस होगा। कुछ पुराने कार्य पूरे होंगे। अनावश्यक भागदौड़ से बचना लाभदायक रहेगा।
शुभांक – 5, 6, 7
कर्क : अटके कार्य पूरे होंगे और प्रियजनों से मुलाकात का योग है। समय का सदुपयोग करके महत्त्वपूर्ण काम जल्दी निपटाएं। स्त्री और संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
शुभांक – 6, 7, 8
सिंह : आज कोई मनपसंद वस्तु या नया परिधान मिल सकता है। सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आत्मचिंतन करें—अच्छे विचारों से प्रेरणा मिलेगी।
शुभांक – 3, 6, 9
कन्या : दिन थोड़ा खर्चीला और दिखावापूर्ण रहेगा। वरिष्ठों से मतभेद संभव हैं, इसलिए भाषा में संयम बरतें। योजनाओं में परिवर्तन करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। भाई-बहनों से संबंध मजबूत होंगे।
शुभांक – 5, 7, 8
तुला : लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन नकारात्मक सोच से दूरी बनाए रखें। कोई पुरानी योजना आज पूरी हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और यात्रा शुभ रहेगी।
शुभांक – 3, 5, 8
वृश्चिक : कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन उससे लाभ भी मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। धार्मिक प्रवृत्तियों की ओर झुकाव बढ़ेगा। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा।
शुभांक – 5, 8, 9
धनु : आज मानसिक उदासी हो सकती है। कठिन परिश्रम से ही काम बनेंगे। वित्तीय दबाव रहेगा और सहयोग अपेक्षा से कम मिलेगा। धैर्य रखें, परिस्थिति जल्द सुधरेगी।
शुभांक – 3, 5, 9
मकर : दिन की शुरुआत सफलता के साथ होगी। आर्थिक लाभ के लिए खर्च करना पड़ सकता है, लेकिन परिणाम अनुकूल रहेंगे। काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी।
शुभांक – 1, 2, 3
कुम्भ : विरोधियों की सक्रियता बढ़ सकती है। पारिवारिक मतभेद उभर सकते हैं। फिर भी संपत्ति या वाहन संबंधी लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभांक – 2, 6, 9
मीन : आज का दिन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए उपयुक्त है। भरोसेमंद लोगों की सलाह मानें। किसी नई पहचान से लाभ होगा। व्यापार में तरक्की के योग हैं। संतान संबंधी समस्याएं हल होंगी।
शुभांक – 4, 7, 8