राशिफल : 04 मई, 2025
मेष : बीते दिन की मेहनत का फल आज मिलने की संभावना है। व्यापार में तालमेल और समन्वय से सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ मिलकर किया गया काम लाभकारी रहेगा। योजनाएं सहजता से पूरी होंगी। जोखिम से बचें और अपनी योजनाओं से दूसरों को प्रभावित करें। शुभांक – 2, 4, 6

वृष : जरूरी काम समय पर पूरा कर लें तो बेहतर रहेगा। आमदनी और खर्च में संतुलन बना रहेगा। अटकी योजनाएं अब गति पकड़ेंगी। बाहरी मदद भी मिलेगी, लेकिन गपशप से बचकर काम पर ध्यान दें। लेन-देन से जुड़ी बाधाएं दूर हो सकती हैं। शुभांक – 2, 4, 5
मिथुन : सरकारी कामकाज में लाभ के योग हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ संभव है। अतिथियों का आगमन हो सकता है। पुरानी गलतियों पर पछतावा होगा, पर उससे सीख भी मिलेगी। विद्यार्थी लाभ में रहेंगे। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। मेल-जोल से काम बनेंगे। शुभांक – 6, 8, 9
कर्क : आय के अच्छे अवसर बन सकते हैं। संतान से संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। आत्मचिंतन से मन को शांति मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। कार्य में सरलता से प्रगति होगी। शुभांक – 3, 6, 8
सिंह : उत्साह और उमंग से सक्रियता बढ़ेगी। नए मौके लाभ देंगे। कोई प्रिय वस्तु या नया परिधान मिल सकता है। सामाजिक आयोजनों में सम्मान मिलेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। माता से लाभ होगा। पुराने मित्र से मिलन हो सकता है। विवादों से बचें। शुभांक – 3, 5, 7
कन्या : जल्दबाजी में लिए गए फैसलों पर पछतावा हो सकता है। कामकाज की अधिकता से थकान होगी। शारीरिक और मानसिक थकावट महसूस हो सकती है। भरोसेमंद समझे जाने वाले लोग धोखा दे सकते हैं। योजनाओं में बदलाव की जरूरत होगी। शुभांक – 1, 4, 6
तुला : आलस्य त्यागें, तभी कार्य पूरे होंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में तालमेल से लाभ मिलेगा। साझा योजनाएं सफल होंगी। पूर्व नियोजित काम सरलता से पूरे होंगे। नई ऊर्जा से कार्य में तेजी आएगी। शुभांक – 4, 7, 8
वृश्चिक : भाइयों से मतभेद हो सकते हैं। जोखिम से दूरी बनाकर चलें। ज़बरदस्ती कोई काम करना उचित नहीं। मन में अनावश्यक शंकाएं रहेंगी। महत्वपूर्ण कार्य समय से निपटाना बेहतर रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। शुभांक – 2, 5, 7
धनु : अटका पैसा वापस मिलने की संभावना है। फिजूल के मामलों में न उलझें, काम पर ध्यान दें। काम में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। विरोधियों से सतर्क रहें। पारिवारिक मामलों में मतभेद हो सकते हैं। शुभांक – 3, 6, 8
मकर : संपत्ति से लाभ के योग हैं। कठिन मेहनत से सफलता मिलेगी। घर, वाहन आदि से जुड़ी सुविधाएं मिलेंगी। कर्ज व रोग से राहत मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शुभांक – 3, 5, 7
कुंभ : नुकसान की भरपाई संभव है। व्यापार की स्थिति बेहतर रहेगी। बीते दिनों की मेहनत आज रंग लाएगी। लेन-देन में सावधानी रखें। सेहत पर खर्च बढ़ सकता है। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। चापलूसों से सतर्क रहें। शुभांक – 3, 5, 7
मीन : संतोष बनाए रखने से सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थिरता रहेगी। शिक्षा में थोड़ी उदासीनता रह सकती है। व्यापार में लाभ मिलेगा। बुद्धिमानी से लिए गए फैसले फल देंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इच्छित कार्य पूरे होंगे। शुभांक – 3, 5, 7