राशिफल : 05 जून, 2025
🐏 मेष:
जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद सिद्ध होगी। नौकरी और व्यापार में अनुकूलता बनी रहेगी। शुभ कार्यों के परिणाम सुखद होंगे। व्यस्तता अधिक रहेगी लेकिन संतोष मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
शुभांक: 7, 8, 9

🐂 वृष:
कामकाज में व्यस्तता बढ़ेगी जिससे आराम में कमी आएगी। प्रियजनों से मिलना सुखद रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। मानसिक थकान संभव है, लेकिन वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी।
शुभांक: 2, 7, 9
👥 मिथुन:
व्यवसायिक यात्रा को टालना बेहतर रहेगा। आमदनी और खर्च में संतुलन बना रहेगा। अपनों से सावधानी बरतें, धोखा मिल सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, काम सीमित ही कर पाएं।
शुभांक: 3, 7, 9
🦀 कर्क:
राजकीय व पैतृक मामलों में लाभ होगा। शैक्षणिक कार्य आसानी से संपन्न होंगे। व्यापार में मेहनत से सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्यों के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
शुभांक: 4, 8, 9
🦁 सिंह:
कारोबार में सुस्ती रहेगी। संतान से जुड़ी चिंता हो सकती है। खर्च अधिक रहेगा। भाइयों से मतभेद संभव। स्वास्थ्य नरम रहेगा। केवल आश्वासन से काम चलाना होगा।
शुभांक: 3, 6, 8
👧 कन्या:
मेल-मिलाप से लाभ होगा। कार्यों में सहूलियत मिलेगी जिससे प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा शुभ परिणाम देगी। व्यवस्थित कार्यशैली से बाधाएं दूर होंगी।
शुभांक: 4, 5, 9
⚖ तुला:
नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यात्रा फलदायी होगी। संपर्कों से काम बनेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मेहमानों का आगमन हो सकता है।
शुभांक: 3, 7, 9
🦂 वृश्चिक:
पुरानी गलती का अहसास होगा। संपत्ति से लाभ संभव है। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। छात्रवर्ग को सफलता मिलेगी। कार्यों में जल्दबाजी न करें, समय का इंतज़ार करें।
शुभांक: 2, 7, 8
🏹 धनु:
आय के नए स्रोत बनेंगे। संतान से सुखद समाचार मिलेगा। पुराने मित्र से भेंट होगी। आत्मचिंतन करें, और शत्रुओं से सावधान रहें। भाई-बहनों से प्रेम बढ़ेगा।
शुभांक: 3, 6, 9
🐐 मकर:
परिस्थितियाँ आपकी सूझबूझ पर निर्भर करेंगी। पारिवारिक सहयोग से काम सरलता से बनेंगे। कारोबारी तालमेल बेहतर होगा। मीठे बोलने वालों से सतर्क रहें।
शुभांक: 4, 6, 8
🏺 कुम्भ:
पूर्व निर्धारित कार्य सहजता से पूर्ण होंगे। समय का सदुपयोग करें। भागीदारी वाले कार्य लाभ देंगे। शुभ कार्यों में खर्च संभव है। मान-सम्मान मिलेगा।
शुभांक: 1, 3, 7
🐟 मीन:
आशा से अधिक लाभ की संभावना है, परंतु नकारात्मक सोच से बचें। विशेष लोगों से संपर्क बनेगा। व्यापार में ध्यान दें, सफलता मिलेगी। उत्साह से काम करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
शुभांक: 1, 5, 9