राशिफल : 06 मई, 2025
मेष: आज कार्यक्षेत्र में आ रही अड़चनों को आप अपनी सूझबूझ से दूर कर लेंगे। सहयोग और समन्वय से कार्यों में गति मिलेगी। आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत हैं। किसी यात्रा से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। मां के पक्ष से लाभ होगा। तनावमुक्त वातावरण बनेगा।
शुभांक: 2, 4, 5

वृष: कुछ विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, लेकिन आपके संयम से स्थिति नियंत्रण में रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। लेन-देन में स्पष्टता रखें। दोपहर तक समय आपके पक्ष में रहेगा। व्यवसाय में तरक्की के संकेत हैं।
शुभांक: 2, 3, 7
मिथुन: आज के दिन पूर्व नियोजित कार्यों में सफलता मिलेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। सुबह का समय व्यक्तिगत कार्यों के लिए उत्तम रहेगा। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। आर्थिक निर्णयों में सफलता मिलेगी।
शुभांक: 2, 3, 5
कर्क: अपने कार्यों को प्राथमिकता दें। उत्साह में वृद्धि होगी और आत्मविश्वास मजबूत होगा। आर्थिक मोर्चे पर थोड़ी असहजता हो सकती है, लेकिन सामान्यत: दिन अनुकूल है। पुराने मित्र से भेंट मन प्रसन्न करेगी।
शुभांक: 3, 4, 6
सिंह: धार्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। व्यस्तता के चलते आराम में कमी आ सकती है। शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। भ्रमों से बचें और अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करें।
शुभांक: 1, 3, 4
कन्या: पारिवारिक सहयोग से कामकाज आसान होगा। समय कभी-कभी चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन सही रणनीति से लाभ मिलेगा। साझेदारी में सफलता के योग हैं। पुराने प्रयासों का फल मिलेगा।
शुभांक: 2, 5, 7
तुला: योजना अनुसार कार्य पूरे होंगे। जोखिम लेने से बचें। तर्क-वितर्क से दूर रहें, समय की बर्बादी होगी। सकारात्मक सोच से कार्यों में प्रगति होगी। पुराने परिचितों से मुलाकात हो सकती है।
शुभांक: 3, 6, 8
वृश्चिक: मानसिक तनाव बढ़ सकता है। संतान या भाई से मतभेद हो सकते हैं। हालांकि समाज में सम्मान मिलेगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में मेहनत रंग लाएगी। मेलजोल से लाभ होगा।
शुभांक: 3, 6, 7
धनु: व्यवसाय में नई योजनाओं पर काम शुरू होगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। परोपकार की भावना बनी रहे। किसी को नुकसान पहुंचाने की भावना से बचें। धार्मिक कार्यों में सहभागिता बढ़ेगी।
शुभांक: 2, 4, 6
मकर: यात्रा फलदायी रहेगी। कार्यों पर ध्यान दें क्योंकि कुछ करीबी व्यक्ति धोखा दे सकते हैं। सतर्क रहकर कार्य करें। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। आत्मविश्वास से सफलता मिलेगी।
शुभांक: 4, 5, 6
कुंभ: धीरे-धीरे हालात आपके पक्ष में बनेंगे। संपर्क और संवाद से लाभ मिलेगा। यात्रा से सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आत्मबल मजबूत रहेगा। सफलताओं की ओर बढ़ेंगे।
शुभांक: 3, 6, 7
मीन: दोपहर बाद स्थितियां बेहतर होंगी। आवश्यक कार्य समय पर निपटाना हितकारी रहेगा। व्यवसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। भाई-बहन से अनबन हो सकती है। धैर्य से काम लें।
शुभांक: 1, 3, 5