राशिफल : 09 मई, 2025
मेष – मेहनत और निरंतर प्रयास से सफलता मिलेगी। दिखावे और उलझनों से दूर रहकर अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें। पूर्व में किया गया परिश्रम अब फल देगा। आलस्य से बचें। व्यापार में नए तालमेल बनेंगे। साझेदारी में लाभ होगा। शुभांक: 3, 5, 7

वृष – जोखिम भरे निर्णयों से बचना बेहतर रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूर्ण करें। आय और व्यय संतुलित रहेगा। कार्यक्षेत्र की बाधाएं धीरे-धीरे दूर होंगी। सहयोगियों से सहयोग प्राप्त होगा। शुभ समय है, परंतु अंधविश्वास से दूर रहें। शुभांक: 5, 7, 9
मिथुन – लेन-देन में आ रही रुकावटें दूर होंगी। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में ध्यान देने से लाभ मिलेगा। शुभांक: 6, 7, 9
कर्क – वाद-विवाद या टकराव की स्थिति बन सकती है। धन और बुद्धि का विवेकपूर्ण प्रयोग करें। दिखावे से बचें। पारिवारिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तनाव बढ़ सकता है, पर पुराने मित्र से मिलना सुकून देगा। शुभांक: 4, 6, 8
सिंह – भाई-बहनों से मतभेद की आशंका है। शिक्षा में मनोनुकूल परिणाम मिलने में कठिनाई हो सकती है। जीवनसाथी की सलाह लाभकारी सिद्ध होगी। नौकरी और व्यापार में स्थिति मजबूत रहेगी। यात्रा के योग हैं। शुभांक: 6, 8, 9
कन्या – शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक चर्चा संभव है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लेन-देन में स्पष्टता रखें। व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। शुभांक: 5, 7, 9
तुला – लाभ में वृद्धि के संकेत हैं, पर नकारात्मक सोच से बचें। पुराने संकल्प पूरे करने का अवसर मिलेगा। आत्मविश्वास और परिश्रम से सफलता मिलेगी। ज्ञान प्राप्ति का अनुकूल समय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। शुभांक: 5, 7, 9
वृश्चिक – कार्य की अधिकता रहेगी, पर लाभ भी होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। व्यवसाय में उन्नति और प्रसन्नता बनी रहेगी। हालांकि व्यस्तता से आराम में बाधा आ सकती है। धर्म-कर्म में रुचि जागेगी। शुभांक: 3, 6, 8
धनु – पुराने संकट फिर उभर सकते हैं। आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। संघर्ष में अकेलापन महसूस होगा। विशेष प्रयास से ही सफलता मिलेगी। अधीनस्थों का सहयोग अपेक्षाकृत कम रहेगा। आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। शुभांक: 2, 3, 5
मकर – सुबह अच्छी खबर से दिन की शुरुआत होगी। लाभदायक कार्यों में व्यय होगा। कम प्रयास से अच्छा लाभ मिलेगा। काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी और प्रगति का मार्ग खुलेगा। आर्थिक चिंता घटेगी। शुभांक: 2, 5, 7
कुंभ – विरोधियों की सक्रियता बढ़ सकती है। पारिवारिक मतभेद और शुभ कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। कुछ भय बना रहेगा, परंतु संपत्ति संबंधी लाभ संभव है। वाहन व आवास सुख मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। शुभांक: 3, 5, 8
मीन – यह दिन कार्य सिद्धि का है, समय का सदुपयोग करें। भरोसेमंद लोगों की सलाह मानें। सरकारी कार्यों में सावधानी बरतें। मान-सम्मान को ठेस लग सकती है, संयम से काम लें। नए संपर्कों से लाभ होगा। संतान पक्ष की परेशानी दूर होगी। शुभांक: 3, 5, 7