पायलट प्रोजेक्ट (pilot project) के रूप में मुंबई की ट्रैफिक पुलिस एक अनोखी पहल शुरू करने जा रही है। यह पहल उन कई पहलों में से एक होगी, जिसे मुंबई पुलिस ने आयुक्त संजय पांडे (Commissioner Sanjay Pandey) के पदभार संभालने के बाद से नागरिकों के लिए शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट के तहत मुंबई में इस रविवार को तीन घंटे के लिए 13 सड़कों को ट्रैफिक बंद रखा जाएगा।
इस दौरान सड़कों पर सैर, साइकिलिंग, स्केटिंग, योग किया जा सकता है और बच्चे खेल सकते हैं। इस पहल को लोगों से मिलने वाली प्रतिक्रिया के आधार पर आगे बढ़ाए जाने की संभावना है। संयुक्त आयुक्त, यातायात राजवर्धन सिन्हा (Joint Commissioner, Traffic Rajvardhan Sinha) ने कहा कि ‘हमने 13 सड़कों की पहचान की है, जिनमें मरीन ड्राइव, बांद्रा बैंडस्टैंड, ओशिवारा, बोरीवली और मुलुंड शामिल हैं।
इनको रविवार को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक ट्रैफिक के लिए बंद रखा जाएगा और ये सिर्फ नागरिकों के लिए खुली रहेंगी। इस समय के लिए मोटर चालकों को डायवर्जन दिया जाएगा।मुंबई के लोगों ने इस विचार का स्वागत किया है। क्योंकि यह प्रदूषण को रोकने की एक महत्वपूर्ण कोशिश है।













