DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home State Bihar

बिहार में टीआरई-4 को मिली मंजूरी, 32,388 शिक्षकों की भर्ती के लिए बीपीएससी को भेजी गई अधियाचना

July 29, 2026
in Bihar
1 min read
0
SHARES
4
VIEWS

पटना, 29 जुलाई । बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई-4) की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग की अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को भेज दी है। इसके साथ ही चौथे चरण की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए इसे बिहार के युवाओं के लिए “एक और ऐतिहासिक सौगात” बताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने के लिए लगातार काम कर रही है। उनके अनुसार यह भर्ती अभियान विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के साथ-साथ हजारों युवाओं को सरकारी सेवा का अवसर भी उपलब्ध कराएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि शिक्षा विभाग ने टीआरई-4 के लिए कुल 32,388 पदों की अधियाचना बीपीएससी को भेज दी है। अब आयोग भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा। उम्मीद की जा रही है कि बीपीएससी जल्द ही विस्तृत भर्ती विज्ञापन जारी करेगा, जिसके बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, टीआरई-4 के तहत विभिन्न स्तरों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें कक्षा पहली से पांचवीं तक के लिए 3,847 पद, कक्षा छठी से आठवीं तक के लिए 8,563 पद, कक्षा नौवीं से दसवीं तक के लिए 3,877 पद तथा कक्षा ग्यारहवीं से बारहवीं तक के लिए 16,101 पद निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार कुल 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

शिक्षा विभाग द्वारा अधियाचना भेजे जाने के बाद अब अभ्यर्थियों की निगाहें बीपीएससी के आधिकारिक विज्ञापन पर टिकी हैं। आयोग की ओर से विज्ञापन जारी होने के बाद ऑनलाइन आवेदन की तिथि, पात्रता, विषयवार रिक्तियां, आरक्षण, परीक्षा कार्यक्रम, चयन प्रक्रिया, परीक्षा शुल्क तथा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

गौरतलब है कि बिहार में पूर्व के तीन चरणों की शिक्षक भर्ती के माध्यम से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जा चुकी है। ऐसे में टीआरई-4 की अधियाचना जारी होने के साथ ही लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों की उम्मीदों को नई गति मिली है।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: Bihar News

Related Posts

बक्सर में ट्रक से टकराई केरल के तीर्थयात्रियों की बस, 23 घायल
Bihar

बक्सर में ट्रक से टकराई केरल के तीर्थयात्रियों की बस, 23 घायल

October 5, 2026
बिहार के सीतामढ़ी में बिजली के करंट की चपेट में आने से तीन की मौत, एक गंभीर
Bihar

बिहार के सीतामढ़ी में बिजली के करंट की चपेट में आने से तीन की मौत, एक गंभीर

October 3, 2026
बिहार विधान परिषद चुनाव : भाजपा के चार उम्मीदवार घोषित, जानिए किसकी क्या है प्रोफाइल?
Bihar

बिहार विधान परिषद चुनाव : भाजपा के चार उम्मीदवार घोषित, जानिए किसकी क्या है प्रोफाइल?

September 29, 2026
सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में डूबने से 6 बच्चों की मौत
Bihar

सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में डूबने से 6 बच्चों की मौत

September 21, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • ऐप आधारित परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एनसीडब्ल्यू ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश October 5, 2026
  • आजादी के बाद पहली बार डिब्रूगढ़ से बांग्लादेश के लिए रवाना हुआ अंतरराष्ट्रीय मालवाहक जहाज October 5, 2026
  • मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को भेंट की भारतीय चीज की तीन विशेष किस्में, कश्मीरी अखरोट पैनल भी दिया October 5, 2026
  • पश्चिम बंगाल में चार हवाई अड्डों को फिर से शुरू करने पर केंद्र-राज्य के बीच एमओयू October 5, 2026
  • जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान सीआईएसएफ जवान पर हमले के बाद दिल्ली पुलिस ने शुरू की कार्रवाई October 5, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • Nagaland
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

भारत ने स्विट्जरलैंड में निर्यात व निवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लियेः मोदी

भारत ने स्विट्जरलैंड में निर्यात व निवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लियेः मोदी

October 5, 2026
तमिलनाडु के मदुरांतकम और धारापुरम उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान, सार्वजनिक अवकाश घोषित

तमिलनाडु के मदुरांतकम और धारापुरम उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान, सार्वजनिक अवकाश घोषित

October 5, 2026
राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुईं कोयल मल्लिक, कहा- देश सेवा के लिए मिला बड़ा मंच

राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुईं कोयल मल्लिक, कहा- देश सेवा के लिए मिला बड़ा मंच

October 5, 2026
उत्तर प्रदेश के देवरिया में सेना के जवान का पार्थिव शरीर लेकर लौट रही एंबुलेंस बनी काल, एक साथ उठीं चार अर्थियां

उत्तर प्रदेश के देवरिया में सेना के जवान का पार्थिव शरीर लेकर लौट रही एंबुलेंस बनी काल, एक साथ उठीं चार अर्थियां

October 5, 2026
'हांगकांग सिक्सेस' में भारत की कप्तानी करेंगे भुवनेश्वर कुमार

‘हांगकांग सिक्सेस’ में भारत की कप्तानी करेंगे भुवनेश्वर कुमार

October 5, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Loading Comments...
%d
    Verified by MonsterInsights