DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home State Maharashtra

राज्यपाल पर उद्धव ठाकरे ने साधा निशाना, कहा – कोश्यारी ने महाराष्ट्र में हर चीज का आनंद लिया, अब कोल्हापुरी चप्पलें भी देखें

July 30, 2022
in Maharashtra, politics
1 min read
राज्यपाल पर उद्धव ठाकरे ने साधा निशाना, कहा – कोश्यारी ने महाराष्ट्र में हर चीज का आनंद लिया, अब कोल्हापुरी चप्पलें भी देखें
0
SHARES
56
VIEWS

शिवसेना (Shivsena) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Governor Bhagat Singh Koshyari) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने जिस तरह का बयान दिया है वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि आखिर कब तक, किसी के पद का आदर करते हुए खामोश बैठना है, यह पता नहीं है। मैं राज्यपाल पद को लेकर कुछ नहीं कहना चाह रहा। लेकिन उस पद का मान, कुर्सी पर बैठने वाले इंसान को भी रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन साल में गवर्नर के जो बयान हैं। उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि महाराष्ट्र के नसीब में ऐसे लोग क्यों आते हैं? उद्धव यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने महाराष्ट्र में ही मराठी मानुष का अपमान किया है।

उद्धव यहीं नहीं रुके उन्होंने राज्यपाल कोश्यारी को लेकर विवादित टिप्पणी भी की। उन्होंंने कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी ने पिछले 2.5 वर्षों में महाराष्ट्र में हर चीज का आनंद लिया। उन्होंने महाराष्ट्रियन व्यंजनों का आनंद लिया, अब समय आ गया है कि वह कोल्हापुरी चप्पल भी देखें। कोल्हापुरी चप्पलें विश्व भर में प्रसिद्ध हैं और उन्हें यह जरूर दिखानी चाहिए।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्यपाल ने कई बार महाराष्ट्र का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि मेरे मुख्यमंत्री काल के दौरान जब कोरोना के मामले बढ़ रहे थे। लोगों की जान जा रही थी। तब राज्यपाल को मंदिर खोलने की जल्दबाजी थी। इसके बाद उन्होंने सावित्रीबाई फुले का भी अपमान किया। अब उन्होंने महाराष्ट्र में ही मराठी मानुष को भी अपमानित किया है।

उन्होंने कहा कि विधानपरिषद की 12 सीटों के लिए भी इन्होंने कोई कदम नहीं उठाया। अगर राज्यपाल को यह नहीं करना है तो उन्हें यह बात राष्ट्रपति को बतानी चाहिए। ठाकरे ने कहा कि पूरी दुनिया, मुंबई, महाराष्ट्र, छत्रपति शिवाजी महाराज और मराठी मानुष के बारे में जानती है। जबकि राज्यपाल को कुछ नहीं पता है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के बयान से मराठी मानुष नाराज है। 105 लोगों ने बलिदान देकर मुंबई को महाराष्ट्र में शामिल करवाया है।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि आज मराठी मानुष का मुद्दा उठाकर उन्होंने लोगों में गुस्सा पैदा किया है। राज्यपा, राष्ट्रपति के दूत हैं। उनके संदेश को लेकर यह पूरे देश में जाते हैं। लेकिन अगर यही लोग गलती करें तो इन पर कार्रवाई कौन करेगा? राज्यपाल ने मराठी मानुष और मराठी अस्मिता का अपमान किया है। इतना ही नहीं उन्होंने हिंदुओं के बीच में भी फूट डालने का काम किया है। एक-दूसरे को आपस में लड़ाने का काम कर रहे हैं। उद्धव ने कहा कि जिस महाराष्ट्र में आप 3 साल से रह रहे हैं। जिस राज्य का आपने नमक खाया है। आप उसी से नमकहरामी कर रहे हैं।

कोश्यारी के बयान पर बवाल

दरअसल, राज्यपाल ने शुक्रवार को मुंबई के अंधेरी में एक कार्यक्रम में बोलते हुए मारवाड़ी गुजराती समुदाय की प्रशंसा की और कहा कि वे जहां भी जाते हैं, अस्पताल, स्कूल आदि बनाकर जगह के विकास में योगदान करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर महाराष्ट्र से गुजरातियों और राजस्थानियों को हटा दिया जाता है, तो महाराष्ट्र के पास कोई पैसा नहीं बचेगा और मुंबई को भारत की आर्थिक राजधानी नहीं कहा जाएगा।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: Maharashtra Governor Bhagat Singh KoshyariMaharashtra Governor Controversial StatementMaharashtra NewsMaharashtra Politicsuddhav thackerayUddhav Thackeray attack on Governor

Related Posts

ई20 पेट्रोल पर सरकार के जवाब से नए सवाल खड़े हुए : जयराम रमेश
politics

ई20 पेट्रोल पर सरकार के जवाब से नए सवाल खड़े हुए : जयराम रमेश

August 3, 2026
ई20 पेट्रोल पर सरकार के जवाब से नए सवाल खड़े हुए : जयराम रमेश
politics

युवाओं से माफी मांगने की बजाय खुद को पीड़ित दिखाने की कोशिश कर रहे हैं प्रधानमंत्रीः कांग्रेस

August 1, 2026
भाजपा प्रवक्ता शाहजाद पूनावाला ने दिया इस्तीफा, व्यक्तिगत कारणों का हवाला
politics

भाजपा प्रवक्ता शाहजाद पूनावाला ने दिया इस्तीफा, व्यक्तिगत कारणों का हवाला

July 31, 2026
महाराष्ट्र के भिवंडी बिल्डिंग हादसे में १० की मौत, ४ घायल
Maharashtra

महाराष्ट्र के भिवंडी में इमारत गिरी, नौ की मौत, कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

July 31, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • झारखंड के 29 पुलिस अधिकारियों-कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा पुलिस पदक August 12, 2026
  • राज्यसभा से केरल नाम परिवर्तन विधेयक पारित, ‘केरल’ का नाम होगा ‘केरलम’ August 12, 2026
  • जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन 19वें दिन जारी August 12, 2026
  • कोलकाता में 209 और हावड़ा में 68 होंगे वार्ड, विधानसभा ने दोनों संशोधन विधेयक पारित August 12, 2026
  • घाटकोपर में पहाड़ी का हिस्सा घरों पर गिरने से सात लोगों की मौत, सात घायल August 12, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

18 साल बाद फिर आमने-सामने अक्षय और सैफ, 'हैवान' का खौफनाक टीजर जारी

18 साल बाद फिर आमने-सामने अक्षय और सैफ, ‘हैवान’ का खौफनाक टीजर जारी

August 12, 2026
मल्लिका शेरावत की अदाओं पर फिदा हुए हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज

मल्लिका शेरावत की अदाओं पर फिदा हुए हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज

August 12, 2026
एक महीने बाद अकांक्षा रंजन ने किया अपनी शादी से पहले के हालात का खुलासा

एक महीने बाद अकांक्षा रंजन ने किया अपनी शादी से पहले के हालात का खुलासा

August 12, 2026
आतिफ असलम ने भारत में बैन को लेकर तोड़ी चुप्पी

आतिफ असलम ने भारत में बैन को लेकर तोड़ी चुप्पी

August 12, 2026
मुंबई के विले पार्ले में 11वीं मंजिल के फ्लैट में भीषण आग, मां-बेटे समेत दो लोगों की मौत, चार घायल

मुंबई के विले पार्ले में 11वीं मंजिल के फ्लैट में भीषण आग, मां-बेटे समेत दो लोगों की मौत, चार घायल

August 12, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d
    Verified by MonsterInsights