DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Breaking News

केंद्रीय बजट में आदिवासियों, ग्रामीणों को अंतिम छोर तक सुविधाएं प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित: प्रधानमंत्री मोदी

February 27, 2023
in Breaking News
1 min read
केंद्रीय बजट में आदिवासियों, ग्रामीणों को अंतिम छोर तक सुविधाएं प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित: प्रधानमंत्री मोदी
0
SHARES
29
VIEWS

नई दिल्ली, 27 फरवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय बजट 2023-24 में आदिवासियों और ग्रामीणों के इलाकों में अंतिम छोर तक सुविधाएं मुहैया कराने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है। उन्होंने यह बात ‘रीचिंग द लास्ट माइल’ पर बजट के बाद के वेबिनार के संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि पहली बार देश में बड़े पैमाने पर आदिवासी समाज की क्षमता को परखकर उपयोग किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा अंतिम मील तक पहुंचने का दृष्टिकोण और संतृप्ति की नीति एक-दूसरे के पूरक हैं। जब हमारा उद्देश्य सभी तक पहुंचना है, तो भेदभाव और भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं होगी। उन्होंने ने संसद में बजट पर बहस के महत्व को स्वीकार करते हुए कहा कि हमारी सरकार बजट पर चर्चा को एक कदम आगे लेकर गई है। कुछ वर्षों से बजट बनाने से पहले और बाद में हितधारकों के साथ मंथन की नई परंपरा शुरू की गई है। यह कार्यान्वयन और समयबद्ध वितरण के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है। यह करदाताओं की पाई-पाई का समुचित उपयोग भी सुनिश्चित करता है।

उन्होंने कहा कि विकास के लिए धन के साथ-साथ राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत है। जितना अधिक हम सुशासन पर जोर देंगे, उतनी ही आसानी से अंतिम मील तक पहुंचने का हमारा लक्ष्य पूरा हो जाएगा। प्रधानमंत्री ने दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंचने में सुशासन की शक्ति को दर्शाने के लिए मिशन इंद्रधनुष और कोरोना महामारी में टीकाकरण और वैक्सीन कवरेज में नए दृष्टिकोण का उदाहरण दिया। साथ ही संतृप्ति की नीति के पीछे की सोच पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतिम मील तक पहुंचने का दृष्टिकोण और संतृप्ति नीति एक-दूसरे के पूरक हैं। पहले बुनियादी सुविधाओं के लिए गरीब सरकार के पास चक्कर लगाता था। अब सरकार गरीबों के दरवाजे पर सुविधाएं दे रही है। उन्होंने कहा कि जिस दिन हम यह तय कर लेंगे कि हर क्षेत्र में हर नागरिक को हर बुनियादी सुविधा मुहैया कराई जाएगी, तब हम देखेंगे कि स्थानीय स्तर पर कार्य संस्कृति में कितना बड़ा बदलाव आएगा। संतृप्ति की नीति के पीछे यही भावना है।

प्रधानमंत्री ने पीएम स्वनिधि योजना का हवाला दिया। उन्होंने कहा स्ट्रीट वेंडर्स को औपचारिक रूप से बैंकिंग से जोड़ा गया है। डी-नोटिफाइड, घुमंतू और अर्ध-घुमंतू समुदायों के लिए विकास और कल्याण बोर्ड, गांवों में 5 लाख से ज्यादा कॉमन सर्विस सेंटर्स और टेलीमेडिसीन के 10 करोड़ केसेस पूरे हुए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष के बजट में आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों पर जोर दिया गया है। इसके लिए जल जीवन मिशन को हजारों करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। 60 हजार से अधिक अमृत सरोवर पर काम शुरू हो चुका है। 30 हजार सरोवर बन भी चुके हैं। ये अभियान दूर-सुदूर रहने वाले उन भारतीयों के जीवन स्तर में सुधार कर रहे हैं, जो दशकों से ऐसी सुविधाओं की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हमें यहीं रुकना नहीं है। हमें नए पानी के कनेक्शन और पानी की खपत के पैटर्न के लिए एक तंत्र बनाना होगा। हमें यह भी समीक्षा करनी होगी कि जल समिति को और मजबूत करने के लिए क्या किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री ने हितधारकों से मजबूत लेकिन किफायती घर बनाने के तरीकों को खोजने के लिए आवास को प्रौद्योगिकी से जोड़ने के तरीकों पर चर्चा करने, शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में स्वीकार्य सौर ऊर्जा और समूह आवास मॉडल से लाभ उठाने के आसान तरीके खोजने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस साल के बजट में गरीबों के लिए आवास के लिए 80 हजार करोड़ रुपये रखे गए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहली बार देश आदिवासी समाज की विशाल क्षमता का इस पैमाने पर दोहन करने करने के लिए काम कर रहा है। इस बजट में भी आदिवासी विकास को प्रमुखता दी गई है। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के कर्मचारियों के लिए मजबूत आवंटन का उल्लेख करते हुए, प्रधानमंत्री ने सभा को इन स्कूलों के शिक्षकों और छात्रों से प्रतिक्रिया देखने के लिए कहा और इन स्कूलों के छात्रों को बड़े शहरों का अनुभव कैसे प्राप्त हो सकता है। उन्होंने इन स्कूलों में और अधिक अटल टिंकरिंग लैब बनाने और स्टार्टअप्स से संबंधित पहलुओं के लिए कार्यशालाओं के तरीकों पर विचार-विमर्श करने को कहा।

उन्होंने ने कहा कि पहली बार आदिवासी समुदायों के सबसे वंचित लोगों के लिए एक विशेष मिशन शुरू किया जा रहा है। हमें देश के 200 से अधिक जिलों के 22 हजार से अधिक गांवों में अपने आदिवासी मित्रों को तेजी से सुविधाएं देनी हैं। प्रधानमंत्री ने इस संबंध में पश्मांदा मुसलमानों का भी जिक्र किया। इस बजट में सिकल सेल को पूरी तरह से खत्म करने का लक्ष्य भी रखा गया है। इसके लिए पूरे देश के दृष्टिकोण की जरूरत है। इसलिए स्वास्थ्य से जुड़े हर हितधारक को तेजी से काम करना होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतिम मील तक पहुंचने के मामले में एक सफल मॉडल के रूप में उभरा है। इसी दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए अब देश के 500 ब्लॉकों में आकांक्षी ब्लॉक (एस्पिरेशनल ब्लॉक) कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम के लिए, हमें उसी तरह से तुलनात्मक मापदंडों को ध्यान में रखते हुए काम करना होगा जैसे हमने एस्पिरेशनल डिस्ट्रिक्ट्स के लिए काम किया है। हमें ब्लॉक स्तर पर भी एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा का माहौल बनाना है।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: PM ModiUnion Budget focused on providing last mile facilities to tribalsvillagers: PM Modi

Related Posts

राज्यसभा चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खरगे ने नामांकन दाखिल किया
Breaking News

राज्यसभा चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खरगे ने नामांकन दाखिल किया

June 5, 2026
मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं
Breaking News

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

May 22, 2026
फर्जी निर्यात मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, संजीव अरोड़ा से जुड़ी 157 करोड़ की संपत्तियां अटैच
Breaking News

फर्जी निर्यात मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, संजीव अरोड़ा से जुड़ी 157 करोड़ की संपत्तियां अटैच

May 9, 2026
पश्चिम बंगाल में मतदान का जायजा लेगा अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल
Breaking News

पश्चिम बंगाल में मतदान का जायजा लेगा अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल

April 22, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन June 12, 2026
  • शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, संघ प्रमुख मोहन भागवत भी कर रहे थे इसी ट्रेन में सफर June 12, 2026
  • बिहारः सड़क दुर्घटना में तीन थानाध्यक्ष समेत 4 की मौत June 12, 2026
  • गोविंदपुरी में पांच मंजिला इमारत में आग, तीन की मौत, पांच लोगों को बचाया गया June 12, 2026
  • केंद्र सरकार ने पेट्रोल पंपों से थोक औद्योगिक पेट्रोल-डीजल की खरीद पर लगाई रोक June 12, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

मप्र से राज्यसभा की तीनों सीटें भाजपा ने जीती, तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

मप्र से राज्यसभा की तीनों सीटें भाजपा ने जीती, तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

June 11, 2026
बिहार के खगड़िया जिले में वज्रपात से 5 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से झुलसे

बिहार के खगड़िया जिले में वज्रपात से 5 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से झुलसे

June 11, 2026
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट की दुर्घटना पर मानवाधिकार आयोग का आन्ध्र सरकार को नोटिस

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट की दुर्घटना पर मानवाधिकार आयोग का आन्ध्र सरकार को नोटिस

June 11, 2026
तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा

तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा

June 11, 2026
सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, सोना और चांदी की घटी चमक

सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, सोना और चांदी की घटी चमक

June 11, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d
    Verified by MonsterInsights