DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home State Madhya Pradesh

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने जबलपुर में किया मध्य प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर का लोकार्पण

August 23, 2025
in Madhya Pradesh
1 min read
0
SHARES
5
VIEWS
  • वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर से जाना जाएगा 1150 करोड़ की लागत से बना यह फ्लाईओवर

जबलपुर, 23 अगस्त । केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को जबलपुर में मध्य प्रदेश के सबसे लंबे फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। यह फ्लाईओवर 1150 करोड़ रुपये की लागत से बना है। सात किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर का नाम वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर रखा गया है। इस मौके पर 4250 करोड़ से अधिक लागत की 174 किलोमीटर लंबी नौ सड़क परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया गया।

केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राकेश सिंह जब सांसद थे, तब उन्होंने इस ब्रिज की मांग की थी। सीआरएस का फंड काफी कम रहता है। उसे कम या ज्यादा नहीं कर सकते। मैं जबलपुर आया था, तब बताया गया कि ये राष्ट्रीय राजमार्ग है। वापस गया, तो पता चला राष्ट्रीय राजमार्ग नहीं है। उस समय मप्र में कांग्रेस का शासन था। कमलनाथ मुख्यमंत्री थे। मैंने कमलनाथ से निवेदन किया, आप सीआरएफ में ये प्रपोजल भेज दो। इससे दोगुना पैसा मैं आपको राष्ट्रीय राजमार्ग में दूंगा। उन्होंने प्रपोजल भेज दिया। देश के इतिहास में पहली बार 1200 करोड़ का फ्लाईओवर सीआरएफ पर मंजूर हुआ। मैंने कमलनाथ से निवेदन किया कि सीआरएफ में प्रपोजल भेज दो, मैं दो गुनी राशि दूंगा। बहुत अच्छा फ्लाईओवर आज जनता को मिला है। जबलपुर की जनता का अभिनंदन। उन्होंने कहा कि जबलपुर और भोपाल के बीच एक नया ग्रीन फील्ड हाईवे बनेगा। यह 255 किलोमीटर लंबा होगा। दिसंबर तक डीपीआर मंजूर होगी।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प को साकार करने में केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने वास्तुकार की भूमिका निभाई। देश में 70 साल में पहली बार ऐसी विकास की गंगा बही। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में निवेश के कीर्तिमान गढ़े जा रहे। देश में विजनरी नेतृत्व है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि यह दशक भारत के कायाकल्प का समय है। मप्र सक्सेस स्टोरी लिख रहा है। वीरांगना रानी दुर्गावती फ्लाईओवर का लोकार्पण होने जा रहा है। यह जबलपुर के भविष्य को बदलने वाला है। यह जबलपुर को उन्नत महानगर के रूप में प्रस्तुत कर रही। ये जबलपुर के भविष्य को बदलने वाला ब्रिज है। इसे बनाने की कितनी बाधाएं आईं आप कल्पना नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा कि महाकौशल के माथे पर जबलपुर को ताज की तरह सजा दिया। 117 किमी की सबसे बड़ी रिंग रोड मिली। जिसकी लागत 4000 करोड़ है। बिलासपुर तक नेशनल हाईवे मांगा, गडकरी ने उसकी भी घोषणा कर दी। केबल कार भी दी। दोनों में डीपीआर का काम चल रहा। रिंग रोड पर दो लॉजिस्टिक पार्क की घोषणा की। आईकोनिक ब्रिज की भी घोषणा की। जबलपुर में हवाई जहाज जैसी सुविधाओं वाली बसें दीं, अब मेट्रो की जरूरत नहीं। मप्र में टाइगर सर्किल भी बनना चाहिए। केंद्रीय मंत्री टाइगर एक्सप्रेस वे की घोषणा करें।

कार्यक्रम में जबलपुर सांसद आशीष दुबे ने बांधवगढ़ के लिए जबलपुर से एक सीधी रोड का प्रस्ताव नितिन गडकरी के सामने रखा। लोकार्पण कार्यक्रम उपरांत केंद्रीय मंत्री दो हजार करोड़ से ज्यादा लागत वाली सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इसमें 605 करोड़ का रिंग रोड का पाचवां हिस्सा शामिल है। वहीं 230 करोड़ की लागत से रीवा-लखनादौन राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंडरपास और ओवरब्रिज निर्माण का कार्य होगा।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, जबलपुर सांसद सहित विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। __

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: JabalpurMadhya Pradesh's largest flyoverMP CM Mohan YadavMP NewsNitin Gadkari

Related Posts

मप्र के उज्जैन में दोपहर में हुई बाबा महाकाल की भस्म आरती, सिर पर 'पुष्प सेहरा' सजाकर हुआ विशेष श्रृंगार
Madhya Pradesh

मप्र के उज्जैन में दोपहर में हुई बाबा महाकाल की भस्म आरती, सिर पर ‘पुष्प सेहरा’ सजाकर हुआ विशेष श्रृंगार

February 16, 2026
मप्र के इंदौर में दूषित पानी से दो और मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 35 हुई
Madhya Pradesh

मप्र के इंदौर में दूषित पानी से दो और मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 35 हुई

February 10, 2026
इंदौर में दूषित पानी से एक और मरीज की मौत
Madhya Pradesh

इंदौर में दूषित पानी से एक और मरीज की मौत

February 2, 2026
मप्र के इंदौर में दूषित पानी से एक और मरीज की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 31 हुई
Madhya Pradesh

मप्र के इंदौर में दूषित पानी से एक और मरीज की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर 31 हुई

January 31, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • प्रधानमंत्री मोदी ने फिनलैंड के पीएम से की द्विपक्षीय बातचीत, आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर February 18, 2026
  • श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर आईआडी निष्क्रिय, आतंकवादियों की साजिश नाकाम February 18, 2026
  • अश्विनी वैष्णव ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में ‘वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर’ का उद्घाटन किया February 18, 2026
  • देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के द्विवार्षिक चुनाव की अधिसूचना 26 फरवरी को, 16 मार्च को होगा मतदान February 18, 2026
  • एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने भारत पहुंचे पेड्रो सांचेज, जयंत चौधरी ने किया स्वागत February 18, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

आज का राशिफल : 17 फरवरी, 2026

आज का राशिफल : 17 फरवरी, 2026

February 17, 2026
पंचांग : 17 फरवरी 2026, मंगलवार

पंचांग : 17 फरवरी 2026, मंगलवार

February 17, 2026
बिल गेट्स ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, आंध्र प्रदेश की तकनीकी पहलों की सराहना

बिल गेट्स ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, आंध्र प्रदेश की तकनीकी पहलों की सराहना

February 16, 2026
दिल्ली के 'फांसी घर' मामले में विशेषाधिकार समिति ने केजरीवाल व अन्य को दिया अंतिम अवसर

दिल्ली के ‘फांसी घर’ मामले में विशेषाधिकार समिति ने केजरीवाल व अन्य को दिया अंतिम अवसर

February 16, 2026
फरीदाबाद : फैक्ट्री में आग से दो पुलिसकर्मियों समेत एक दर्जन झुलसे

फरीदाबाद : फैक्ट्री में आग से दो पुलिसकर्मियों समेत एक दर्जन झुलसे

February 16, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d
      Verified by MonsterInsights