DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home State Uttar Pradesh

वाराणसी में देश के पहले हाइड्रोजन चालित जलयान को केन्द्रीय मंत्री सोनोवाल ने दिखाई हरी झंडी

December 11, 2025
in Uttar Pradesh
1 min read
0
SHARES
0
VIEWS
  • नमोघाट से ललिताघाट श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गंगा गेट तक खुद भी बैठे

वाराणसी, 11 दिसंबर । उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी (काशी) में देश के पहले हाइड्रोजन चालित जलयान का संचालन गंगा नदी में गुरूवार से शुरू हो गया।

नमोघाट पर आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस जलयान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जलयान (वाटर टैक्सी) में केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल खुद भी सवार होकर ललिताघाट तक गए। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गतिशील और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत देश में आत्मनिर्भर परिवहन प्रणालियों की ओर एक परिवर्तनकारी बदलाव दिख रहा है। यह उपलब्धि प्रधानमंत्री मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ की प्रतिबद्धता और हरित परिवहन के महत्व को बताती है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यह जलयान हरित परिवहन के अगले युग को परिभाषित करेगा। जलमार्गों पर स्वच्छ तकनीकों को बढ़ावा देकर हम न केवल नवाचार को प्रोत्साहित कर रहे हैं, बल्कि यह भी तय कर रहे हैं कि विकास पर्यावरण के प्रति हमारे दायित्व के साथ-साथ चले। आज की यह उपलब्धि हमारे राष्ट्र के लिए एक हरित और समृद्ध समुद्री भविष्य के निर्माण के प्रति प्रधानमंत्री के अटूट संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि पहले देश में पांच नेशनल वाटरवेज थे, जो अब बढ़कर 111 हो गए हैं। इस समय 32 जलमार्गों पर कार्गो ओर यात्री जहाजों का संचालन हो रहा है। कुल 13 नेशनल वाटरवेज पर क्रूज चल रहे हैं। कार्यक्रम को प्रदेश के परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, स्टांप, न्यायालय शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु’, पत्तन एवं जलमार्ग विभाग के सचिव विजय कुमार, आईडब्ल्यूएआई के चेयरमैन सुनील पालीवाल ने भी संबोधित किया।

आईडब्ल्यूएआई के अफसरों के अनुसार गंगा नदी में पहली बार हाइड्रोजन वाटर टैक्सी चलाई जा रही है। इसमें एक साथ 50 यात्री बैठ सकेंगे। वाटर टैक्सी में पांच हाइड्रोजन सिलिंडर लगेंगे। इसकी रफ्तार 12.038 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। विकल्प के तौर पर 3 किलोवाट के सोलर पैनल भी लगाए गए हैं। ईंधन रीफिलिंग के लिए चार स्टेशन बनाए जाएंगे। वाटर टैक्सी का किराया और बुकिंग का विकल्प अभी तक नहीं दिया गया है। जल्द ही आम लोगों को इस सेवा का लाभ मिलने लगेगा।

प्रतिघंटे 12 किमी से ज्यादा होगी रफ्तार, पांच हाइड्रोजन सिलिंडर लगाए

आईडब्ल्यूएआई के अधिकारियों के मुताबिक गंगा में पहली बार हाइड्रोजन वाटर टैक्सी चलाई जा रही है। इसमें एक साथ 50 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। वाटर टैक्सी में पांच हाइड्रोजन सिलिंडर लगेंगे। विकल्प के तौर पर 3 किलोवाट के सोलर पैनल भी लगाए गए हैं। लगभग 28 मीटर लम्बे और 5.8 मीटर चौड़ाई वाले क्रूज पर 10 क्रू मेम्बर तैनात किए गए है। 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गंगा नदी में यह वाटर टैक्सी संचालित होगा। इसमें सुरक्षा के सभी उपाय किए गए हैं। जलयान में ईधन भरने के लिए राल्हूपुर रामनगर स्थित मल्टी मॉडल टर्मिनल पर हाइड्रोजन फ्यूल स्टेशन भी बनाया गया है। ईंधन रीफिलिंग के लिए कुल चार स्टेशन बनाए जाएंगे।

Share this:

  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: hydrogen-powered vesselNamo GhatUnion Minister Sarbananda SonowalUP Newsvaranasi

Related Posts

'यूपी दिवस' केवल उत्सव नहीं, प्रदेश की पहचान और सामर्थ्य का वैश्विक मंच बनेगा : योगी आदित्यनाथ
Uttar Pradesh

‘यूपी दिवस’ केवल उत्सव नहीं, प्रदेश की पहचान और सामर्थ्य का वैश्विक मंच बनेगा : योगी आदित्यनाथ

January 8, 2026
योगी सरकार का बड़ा फैसला : असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा निरस्त, मुख्यमंत्री ने दिए पारदर्शी ढंग से जल्द परीक्षा कराने के निर्देश
Uttar Pradesh

योगी सरकार का बड़ा फैसला : असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा निरस्त, मुख्यमंत्री ने दिए पारदर्शी ढंग से जल्द परीक्षा कराने के निर्देश

January 7, 2026
प्रयागराज में पौष पूर्णिमा पर दोपहर तक 12 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
Breaking News

प्रयागराज में पौष पूर्णिमा पर दोपहर तक 12 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

January 3, 2026
हर-हर गंगे के जयकारे के साथ संगम पर शुरू हुआ पौष पूर्णिमा का स्नान, एक माह के कल्पवास का शुभारंभ
Uttar Pradesh

हर-हर गंगे के जयकारे के साथ संगम पर शुरू हुआ पौष पूर्णिमा का स्नान, एक माह के कल्पवास का शुभारंभ

January 3, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति समेत नेताओं ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि, दीं युवाओं को शुभकामनाएं January 12, 2026
  • साबरमती में पतंगोत्सव, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संग जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने उड़ाई हनुमान पतंग January 12, 2026
  • स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि January 12, 2026
  • प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की मेजबानी की January 12, 2026
  • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत January 12, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

ईडी के छापे पर ममता बनर्जी को इतनी घबराहट क्योंः भाजपा

ईडी के छापे पर ममता बनर्जी को इतनी घबराहट क्योंः भाजपा

January 9, 2026
प्रधानमंत्री 10-11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ का दौरा करेंगे, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री 10-11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ का दौरा करेंगे, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में होंगे शामिल

January 9, 2026
दिल्ली में अमित शाह के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे टीएमसी सांसद हिरासत में लिए गए

दिल्ली में अमित शाह के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे टीएमसी सांसद हिरासत में लिए गए

January 9, 2026
प्रधानमंत्री 12 जनवरी को अहमदाबाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मिलेंगे

प्रधानमंत्री 12 जनवरी को अहमदाबाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मिलेंगे

January 9, 2026
दिल्ली में AAP के 4 विधायक शीतकालीन सत्र के बाकी दिन के लिए निलंबित

दिल्ली में AAP के 4 विधायक शीतकालीन सत्र के बाकी दिन के लिए निलंबित

January 9, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d
      Verified by MonsterInsights