DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home National

एआई समिट में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन की केंद्रीय मंत्रियों ने की आलोचना

February 20, 2026
in National
1 min read
0
SHARES
1
VIEWS

नई दिल्ली, 20 फ़रवरी । दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई शिखर सम्मेलन के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदर्शन की कड़ी आलोचना हो रही है। केंद्रीय मंत्रियों ने घटना को शर्मनाक बताते हुए इसे कांग्रेस की हताशा करार दिया है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिह ने एक्स पोस्ट पर कहा कि यूथ कांग्रेस का अनुचित व्यवहार न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि भारत की प्रतिष्ठा को धूमिल करने का प्रयास भी है। वे कांग्रेस के इस कृत्य की भर्त्सना करते हैं।

उन्होंने कहा, “जब भी भारत वैश्विक मंच पर आगे बढ़ता है, कांग्रेस राष्ट्रहित के साथ खड़े होने के बजाय राजनीतिक लाभ लेने को प्राथमिकता देती दिखाई देती है। दलगत राजनीति को देश की प्रतिष्ठा और सम्मान से ऊपर रखना अत्यंत दुखद है।”

उन्होंने कहा कि भारत की जनता भलीभांति समझती है कि कौन भारत को सशक्त और समर्थ बनाने में जुटा है और कौन बार-बार भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास करता है।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने घटना को कांग्रेस के अहंकार और हताशा का जीता-जागता उदाहरण बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार को निशाना बनाने के लिए भारत को अपमानित करना ही राहुल गांधी और विपक्ष का तरीका है। वे हालिया व्यापार समझौतों के बारे में झूठ फैलाकर भारत के विकास को रोकना चाहते हैं। वहीं उनके कार्यकर्ता प्रतिष्ठित एआई शिखर सम्मेलन में बिना शर्ट पहने मार्च कर रहे हैं, ताकि 14 करोड़ भारतीयों को वैश्विक स्तर पर शर्मिंदा कर सकें। यह विघटनकारी रणनीति केवल भारत के लिए आपकी और आपकी पार्टी की दूरदृष्टि की कमी को उजागर करती है।

इलेक्ट्रोनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटना पर कहा कि जब भी कुछ अच्छा हो रहा होता है तो कांग्रेस हताशा में इस तरह की हरकतें कर रही होती है। उन्होंने कहा कि जरूर कांग्रेस के लोग डर गए होंगे कि इतना अच्छा और भव्य आयोजन कैसे हुआ। देश के हर भाग से युवा इसमें शामिल हो रहे हैं। इस तरह के सम्मेलन को राजनीति से दूर रखना चाहिए। कांग्रेस का अगर यही हर काम में विघ्न डालने का रवैया रहेगा तो ईश्वर ही बचाए।

विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने कहा कि यह कांग्रेस की गहरी हताशा और विशेषाधिकार की भावना को दर्शाता है। वे राहुल गांधी से पूछना चाहते हैं कि क्या भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को धूमिल करना सरकार पर हमला करने के लिए रचनात्मक विरोध का आपका तरीका है?

उन्होंने कहा, “हालिया व्यापार समझौतों को लेकर भ्रामक दावे फैलाए जा रहे हैं ताकि भारत की प्रगति को रोका जा सके, ऐसे में आपकी पार्टी के सदस्यों ने एक प्रतिष्ठित एआई शिखर सम्मेलन में बिना शर्ट पहने मार्च किया, मानो दुनिया के सामने 14 करोड़ भारतीयों की नकारात्मक छवि पेश करने के लिए। ऐसी रणनीति केवल देश के लिए दूरदर्शी सोच के अभाव को उजागर करती है।”

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस खुद ही राष्ट्रीय शर्म का कारण बन रही है। यह वैश्विक एआई सम्मेलन है। भाजपा की रैली नहीं है। कांग्रेस खुद ही ‘राष्ट्रीय शर्म’ बन चुकी है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे कांग्रेस का बेहद शर्मनाक तमाशा बताया है। उन्होंने कहा कि विदेशी मेहमानों के सामने आज जो हुड़दंग मचाया गया, वह भारत की साख बिगाड़ने का कांग्रेस द्वारा सुनियोजित षड्यंत्र है। राहुल गांधी का नकारात्मक नेतृत्व एक सोची समझी रणनीति के तहत देश की छवि धूमिल करने पर उतारू दिखाई देता है। यह कृत्य हर उस भारतीय को शर्मिंदा करने वाला है जो देश की प्रगति पर गर्व करता है।

उन्होंने कहा कि जनता देख रही है कि एक ओर भारत ‘तकनीकि पावरहाउस’ बन रहा है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस केवल नकारात्मक राजनीति का स्मारक और सड़कछाप तमाशों की केवल खबर बनकर रह गई है।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: India AI Impact Summit 2026New DelhiUnion MinistersYouth Congress protest

Related Posts

नीट की परीक्षा 21 जून को होगी दोबारा
National

नीट की परीक्षा 21 जून को होगी दोबारा

May 15, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात
National

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात

May 14, 2026
चुनाव आयोग ने 16 राज्यों और 3 केन्द्र शासित प्रदेशों में एसआईआर की घोषणा की
National

चुनाव आयोग ने 16 राज्यों और 3 केन्द्र शासित प्रदेशों में एसआईआर की घोषणा की

May 14, 2026
जानिये, कौन हैं केरल के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे वीडी सतीशन
National

जानिये, कौन हैं केरल के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे वीडी सतीशन

May 14, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • तमिलनाडु में छाया “सीएम विजय लुक”, ब्लैक-व्हाइट कोट-सूट बना नया फैशन ट्रेंड May 15, 2026
  • मुख्यमंत्री शुभेंदु का ऐलान – पश्चिम बंगाल विधानसभा की कार्यवाही होगी लाइव स्ट्रीम May 15, 2026
  • ब्रिक्स बैठक में जयशंकर का विश्व व्यवस्था में सहयोग, संवाद, सुधार पर बल May 15, 2026
  • रथींद्र बोस बने पश्चिम बंगाल विधानसभा के नए अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ चुनाव May 15, 2026
  • पश्चिम बंगाल : नगर निकाय भर्ती घोटाला मामले में ईडी दफ्तर पहुंचे पूर्व खाद्य मंत्री रथीन घोष May 15, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

आयकर विभाग ने जारी किए आईटीआर-1 और आईटीआर-4 के यूटिलिटी फॉर्म

आयकर विभाग ने जारी किए आईटीआर-1 और आईटीआर-4 के यूटिलिटी फॉर्म

May 15, 2026
सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी के भाव में बड़ी गिरावट

सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी के भाव में बड़ी गिरावट

May 15, 2026
मूवी रिव्यू : इतिहास और विचारधारा के विवादित सवालों को बेबाकी से उठाती है 'आखिरी सवाल'

मूवी रिव्यू : इतिहास और विचारधारा के विवादित सवालों को बेबाकी से उठाती है ‘आखिरी सवाल’

May 15, 2026
टीजर के साथ 'मां बहन' की रिलीज तारीख का ऐलान

टीजर के साथ ‘मां बहन’ की रिलीज तारीख का ऐलान

May 15, 2026
बॉक्स ऑफिस पर 'राजा शिवाजी' की कमाई जारी

बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ की कमाई जारी

May 15, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Loading Comments...

    %d
      Verified by MonsterInsights