उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए आज पांचवें चरण का मतदान हो रहा है. इस चरण में योगी सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित मोती सिंह, नंद गोपाल नंदी, सिद्धार्थ नाथ सिंह, रमापति शास्त्री, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय की किस्मत का फ़ैसला होना है.
जिन जिलों में पांचवें चरण का मतदान है उनमें सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, गोन्डा में वोट डाले जा रहे हैं.
पांचवे चरण में 12 ज़िलों की कुल 61 विधानसभा क्षेत्रों पर मतदान होना है, जिनमें अयोध्या से लेकर प्रयागराज और चित्रकूट जैसे धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र भी शामिल हैं.
इनके अलावा कुंडा सिट पर भी सबकी नज़रें बनी हुई हैं क्योंकि यहां से जनसत्ता दल के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया ताल ठोक रहे हैं.
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक़, पांचवे चरण में अब तक मतदान धीमा हो रहा है और पांचवें चरण में सुबह 11 बजे तक 21.39 फीसदी मतदान हुआ है.













