DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home National Rajasthan

(अपडेट) राजस्थान के झालावाड़ में स्कूल भवन का एक हिस्सा ढहने से सात बच्चों की मौत

July 25, 2025
in Rajasthan
1 min read
0
SHARES
34
VIEWS
  • प्रधानमंत्री समेत तमाम नेताओं ने हादसे पर शोक जताया, मुख्यमंत्री ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश

झालावाड़, 25 जुलाई । राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहरथाना ब्लॉक के दांगीपुरा थाना क्षेत्र में पीपलोदी गांव में शुक्रवार सुबह एक सरकारी स्कूल की जर्जर इमारत का एक हिस्सा ढह गया। हादसे में सात बच्चों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक बच्चे घायल हैं। मलबे में दबे बच्चों को शिक्षकों और ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को मनोहरथाना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल बच्चों को झालावाड़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि फिलहाल घायल बच्चो को सही समय पर इलाज दिलाना ही प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी घायलों का सरकारी खर्च पर इलाज कराया जाएगा और मामले की पूरी जांच कराई जाएगी। दिलावर घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। मनोहरथाना अस्पताल के डॉ. कौशल लोढ़ा के अनुसार अस्पताल में घायल बच्चों को लाया गया था, जिनमें से कई की हालत नाजुक थी।

दांगीपुरा थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह के अनुसार हादसे के समय कक्षा में कुल 32 बच्चे मौजूद थे, जो मलबे में दब गए थे। एक शिक्षक को भी चोटें आई हैं, हालांकि उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है। चार बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो बच्चों की मृत्यु अकलेरा अस्पताल में इलाज के दौरान हुई। एक बालिका ने झालावाड़ जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।

जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने कहा कि मलबे में दबे सभी बच्चों को निकाल लिया गया है। कुछ अस्पताल में हैं या उन्हें घर पहुंचा दिया है। इस तरीके के हादसे को रोकने के लिए हम दृढ़ संकल्प हैं। भविष्य में कोई हादसा नहीं हो हम कोशिश करेंगे। शिक्षा विभाग को हमारे निर्देश थे, कोई भी ऐसा स्कूल हो, जहां पर इस तरीके के हादसे होने की संभावना है, उन स्कूलों में छुट्टी कर दें।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और अशोक गहलोत समेत कई नेताओं ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए एक्स पोस्ट में लिखा कि घायलों की हरसंभव मदद की जा रही है।

धर्मेन्द्र प्रधान ने लिखा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से बात कर बचाव कार्यों का जायजा लिया। राहत और बचाव कार्य जारी है एवं घायल बच्चों के उपचार के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल भवन लंबे समय से जर्जर स्थिति में था और इसकी मरम्मत के लिए कई बार शिकायतें की गई थीं, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। हादसे के समय दोनों शिक्षक स्कूल भवन के बाहर थे। बारिश के दौरान कक्षा की छत गिरने से मलबे में दबे बच्चों को तुरंत बाहर निकालने का कार्य शुरू किया गया। राहत एवं बचाव कार्य के लिए प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गई थी।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: JhalawarRajasthan Newsschool building collapse

Related Posts

एसआईआर का विरोध कर रही कांग्रेस ने खोया जनता का विश्वास : अश्विनी वैष्णव
Rajasthan

एसआईआर का विरोध कर रही कांग्रेस ने खोया जनता का विश्वास : अश्विनी वैष्णव

November 5, 2026
झुंझुनूं में करंट लगने से सड़क निर्माण में लगे आठ मजदूरों की मौत, हाईटेंशन लाइन से टकराई मशीन
Rajasthan

झुंझुनूं में करंट लगने से सड़क निर्माण में लगे आठ मजदूरों की मौत, हाईटेंशन लाइन से टकराई मशीन

November 2, 2026
‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ एकता के संकल्प का प्रतीक, युवा उनके जीवन-विचारों को करें आत्मसात : प्रह्लाद जोशी
Rajasthan

‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ एकता के संकल्प का प्रतीक, युवा उनके जीवन-विचारों को करें आत्मसात : प्रह्लाद जोशी

October 31, 2026
राजस्थान : भोपाल से खाटूश्याम जा रही मिनी बस नाले में गिरी, 8 की मौत और कई घायल
Rajasthan

राजस्थान : भोपाल से खाटूश्याम जा रही मिनी बस नाले में गिरी, 8 की मौत और कई घायल

October 17, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • शरद कपूर ने किया वापसी का ऐलान November 17, 2026
  • नासिक कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर 19 और 20 नवंबर को होगी समीक्षा बैठक November 17, 2026
  • नामसाई में बुद्ध की पवित्र अस्थियों के दर्शन के लिए दो दिन में पहुंचे 12 हजार से अधिक श्रद्धालु, तीन केंद्रों पर संख्या 78 हजार के पार November 17, 2026
  • भारत-मिस्र ने द्विपक्षीय व्यापार 12 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा, निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति November 17, 2026
  • हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, कच्चे तेल की नरमी से सेंसेक्स में 449 अंकों की उछाल November 17, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • Nagaland
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

शरद कपूर ने किया वापसी का ऐलान

शरद कपूर ने किया वापसी का ऐलान

November 17, 2026
नासिक कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर 19 और 20 नवंबर को होगी समीक्षा बैठक

नासिक कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर 19 और 20 नवंबर को होगी समीक्षा बैठक

November 17, 2026
नामसाई में बुद्ध की पवित्र अस्थियों के दर्शन के लिए दो दिन में पहुंचे 12 हजार से अधिक श्रद्धालु, तीन केंद्रों पर संख्या 78 हजार के पार

नामसाई में बुद्ध की पवित्र अस्थियों के दर्शन के लिए दो दिन में पहुंचे 12 हजार से अधिक श्रद्धालु, तीन केंद्रों पर संख्या 78 हजार के पार

November 17, 2026
भारत-मिस्र ने द्विपक्षीय व्यापार 12 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा, निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति

भारत-मिस्र ने द्विपक्षीय व्यापार 12 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा, निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति

November 17, 2026
हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, कच्चे तेल की नरमी से सेंसेक्स में 449 अंकों की उछाल

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, कच्चे तेल की नरमी से सेंसेक्स में 449 अंकों की उछाल

November 17, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Loading Comments...
%d
    Verified by MonsterInsights