DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Entertainment

मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता श्रीनिवासन का निधन

December 20, 2025
in Entertainment
1 min read
0
SHARES
5
VIEWS

मुंबई, 20 दिसंबर । मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता, पटकथा लेखक और निर्देशक श्रीनिवासन का 69 वर्ष की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। अपने लंबे और शानदार करियर में उन्होंने करीब 225 फिल्मों में अभिनय किया, लेकिन उन्हें सबसे खास पहचान उनकी सामाजिक और राजनीतिक व्यंग्य से भरपूर लेखनी के लिए मिली। उनकी कहानियां और संवाद आम आदमी की जिंदगी से जुड़े होते थे, जिसने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। खासतौर पर सुपरस्टार मोहनलाल के साथ उनकी जोड़ी ने मलयालम सिनेमा को कई यादगार फिल्में दीं।

बताया जा रहा है कि श्रीनिवासन पिछले कई वर्षों से अस्वस्थ चल रहे थे। 20 दिसंबर 2025 को केरल के एर्नाकुलम जिले स्थित त्रिपुनिथुरा तालुक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे पत्नी विमला और दो बेटे अभिनेता-निर्देशक विनीत श्रीनिवासन और ध्यान श्रीनिवासन को छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर से फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

मलयालम सिनेमा में श्रीनिवासन को सबसे प्रभावशाली और सफल लेखक-अभिनेताओं में गिना जाता है। एम. टी. वासुदेवन नायर, के. जी. जॉर्ज और पी. पद्मराजन जैसे दिग्गजों के बीच भी उनकी अलग पहचान बनी रही। उनकी फिल्मों ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि मोहनलाल, प्रियदर्शन और सत्यन अंथिकाड जैसे बड़े कलाकारों और फिल्मकारों के करियर को भी नई दिशा दी। उनकी फिल्में आज भी मलयाली दर्शकों के बीच उतनी ही लोकप्रिय हैं।

उनके निधन पर अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, “श्रीनिवासन दुनिया के महानतम लेखक, निर्देशक और अभिनेताओं में से एक थे। उन्होंने हमें हंसी भी दी और सोचने पर मजबूर भी किया। उनकी आत्मा को शांति मिले।” वहीं, केरल के सामान्य शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने इसे मलयालम सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

श्रीनिवासन और मोहनलाल की जोड़ी को मलयालम सिनेमा की सबसे यादगार जोड़ियों में गिना जाता है। ‘नाडोडिक्कट्टु’, ‘वरवेल्पु’, ‘चित्रम’ और ‘पवित्रम’ जैसी फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा। श्रीनिवासन ने 1976 में फिल्म ‘मणिमुझक्कम’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। सामाजिक व्यंग्य और आम जिंदगी से जुड़े किरदारों के जरिए उन्होंने जो पहचान बनाई, वह हमेशा याद रखी जाएगी। अपने योगदान के लिए उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी नवाजा गया।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: Entertainment NewsMalayalam actor Sreenivasan passes away

Related Posts

करीना कपूर की वजह से सारा-इब्राहिम के करीब आए सैफ अली खान
Entertainment

करीना कपूर की वजह से सारा-इब्राहिम के करीब आए सैफ अली खान

November 5, 2026
इमरान हाशमी की एक्शन-थ्रिलर 'गनमास्टर G9' का नया पोस्टर जारी, रिलीज डेट का ऐलान
Entertainment

इमरान हाशमी की एक्शन-थ्रिलर ‘गनमास्टर G9’ का नया पोस्टर जारी, रिलीज डेट का ऐलान

November 5, 2026
फिल्म समीक्षा : भव्य दृश्यों और दमदार अभिनय से सजी नितेश तिवारी की 'रामायण'
Entertainment

फिल्म समीक्षा : भव्य दृश्यों और दमदार अभिनय से सजी नितेश तिवारी की ‘रामायण’

November 5, 2026
ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार 'जेलर 2', प्राइम वीडियो पर 12 नवंबर से होगी स्ट्रीम
Entertainment

ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार ‘जेलर 2’, प्राइम वीडियो पर 12 नवंबर से होगी स्ट्रीम

November 5, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • राशिफल : 06 नवंबर, 2026 November 6, 2026
  • पंचांग : 06 नवंबर, 2026 November 6, 2026
  • सचिन वाझे को बॉम्बे हाई कोर्ट से झटका, विशेष अदालत की जमानत रद्द, जेल में ही रहेंगे November 5, 2026
  • महाराष्ट्र : एसटी के 83 हजार कर्मचारियों को दिवाली पर 10 हजार का बोनस, महंगाई भत्ता भी बढ़ा November 5, 2026
  • चारधाम यात्रा पर निकले सूरत के परिवार की कार गंगा में गिरी, चार की मौत, दो लापता November 5, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • Nagaland
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

राशिफल : 06 नवंबर, 2026

राशिफल : 06 नवंबर, 2026

November 6, 2026
पंचांग : 06 नवंबर, 2026

पंचांग : 06 नवंबर, 2026

November 6, 2026
सचिन वाझे को बॉम्बे हाई कोर्ट से झटका, विशेष अदालत की जमानत रद्द, जेल में ही रहेंगे

सचिन वाझे को बॉम्बे हाई कोर्ट से झटका, विशेष अदालत की जमानत रद्द, जेल में ही रहेंगे

November 5, 2026
महाराष्ट्र : एसटी के 83 हजार कर्मचारियों को दिवाली पर 10 हजार का बोनस, महंगाई भत्ता भी बढ़ा

महाराष्ट्र : एसटी के 83 हजार कर्मचारियों को दिवाली पर 10 हजार का बोनस, महंगाई भत्ता भी बढ़ा

November 5, 2026
चारधाम यात्रा पर निकले सूरत के परिवार की कार गंगा में गिरी, चार की मौत, दो लापता

चारधाम यात्रा पर निकले सूरत के परिवार की कार गंगा में गिरी, चार की मौत, दो लापता

November 5, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Loading Comments...
%d
    Verified by MonsterInsights