DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Manipur

मणिपुर में हिंसा पूर्वजों और आने वाली पीढ़ी के साथ अन्याय : प्रधानमंत्री

September 13, 2025
in Manipur
1 min read
0
SHARES
9
VIEWS

इम्फाल, 13 सितंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर में हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और कहा कि यह हमारे पूर्वजों और आने वाली पीढ़ी दोनों के साथ अन्याय है। उन्होंने राज्य को शांति और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मणिपुर का विकास भी आवश्यक है।

प्रधानमंत्री शनिवार को मणिपुर की राजधानी इम्फाल में 1,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मणिपुर मां भारती के मुकुट पर सजा हुआ मुकुट रत्न है और विकसित भारत के निर्माण में इस राज्य का विकास अत्यंत आवश्यक है। मणिपुर को शांति और विकास की राह पर निरंतर आगे बढ़ाना होगा। मणिपुर हजारों वर्षों पुरानी संस्कृति और गहरी जड़ों वाला प्रदेश है, जिसे मां भारती के मुकुट पर सजा मुकुट रत्न कहा जाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंसा हमारे पूर्वजों और आने वाली पीढ़ी, दोनों के साथ अन्याय है, इसलिए हमें एकजुट होकर राज्य को शांति और प्रगति की दिशा में ले जाना होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मणिपुर के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये परियोजनाएं न केवल प्रदेश के लोगों के जीवन को आसान बनाएंगी, बल्कि इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के साथ युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर भी सृजित करेंगी।

मोदी ने बताया कि आज जिन परियोजनाओं का काम शुरू हुआ है, उनमें दो बेहद अहम हैं। पहली मणिपुर शहरी सड़क परियोजना, जिसकी लागत 3,600 करोड़ रुपये से अधिक है और दूसरी मणिपुर इन्फोटेक विकास परियोजना, जिसकी लागत 500 करोड़ रुपये से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि ये दोनों योजनाएं न केवल इम्फाल के सड़क ढांचे को सुदृढ़ करेंगी, बल्कि राज्य के उज्ज्वल भविष्य में नई ऊर्जा का संचार करेंगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इम्फाल को ‘स्मार्ट सिटी मिशन’ के तहत तेजी से विकसित किया जा रहा है और यहां कई परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। आईटी स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन की पहली बिल्डिंग तैयार हो चुकी है, जिससे स्टार्टअप्स और टेक्नोलॉजी आधारित उद्योगों को बल मिलेगा। लंबे समय से लंबित सिविल सचिवालय भवन अब बनकर तैयार है, जिससे नागरिक देवो भव की भावना के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने मणिपुर की महिलाओं की आर्थिक भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि यह राज्य इमा केइथेल जैसी परंपरा के लिए जाना जाता है, जहां माताएं और बहनें अर्थव्यवस्था की अग्रिम पंक्ति में खड़ी हैं। हमारी सरकार ने महिलाओं के लिए विशेष इमा मार्केट्स स्थापित किए हैं और आज चार नए इमा बाजारों का उद्घाटन किया गया है। ये बाजार महिलाओं को आर्थिक रूप से और सशक्त बनाएंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते वर्षों में मणिपुर ने भारी कठिनाइयों का सामना किया है, लेकिन अब जीवन को आसान बनाने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। जीएसटी दरों में की गई कमी से प्रदेश की जनता को दोगुना लाभ होगा। साबुन, शैम्पू, तेल, कपड़े, जूते-चप्पल जैसी रोजमर्रा की चीजें अब और सस्ती होंगी। निर्माण सामग्री जैसे सीमेंट पर भी कर में कमी से घर बनाना आसान होगा। होटल और भोजन सेवाओं पर टैक्स घटने से पर्यटन को भी गति मिलेगी।

मोदी ने कहा कि मणिपुर की हजारों वर्ष पुरानी संस्कृति और गहरी जड़ें हमारी धरोहर हैं। उन्होंने याद दिलाया कि इसी धरती पर आज़ाद हिंद फ़ौज ने पहली बार भारत का ध्वज फहराया था। नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने मणिपुर को भारत की आज़ादी का प्रवेश द्वार कहा था। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के अनगिनत वीर शहीदों की इस मिट्टी को नमन करता हूं। प्रधानमंत्री ने अंडमान और निकोबार में माउंट हैरियट का नाम बदलकर माउंट मणिपुर करने के फैसले को स्वतंत्रता सेनानियों को दी गई राष्ट्रीय श्रद्धांजलि बताया।

उन्होंने कहा कि आज भी मणिपुर के बेटे-बेटियां देश की सेवा कर रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें भारतीय सैनिकों की ताकत ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया और पाकिस्तानी सेना को हिला दिया। उन्होंने शहीद दीपक चिंगखम के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनकी वीरता हमेशा याद की जाएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिना मणिपुरी संस्कृति के भारतीय संस्कृति अधूरी है और बिना मणिपुरी खिलाड़ियों के भारतीय खेल अधूरे हैं। भारत के उभरते खेल महाशक्ति बनने में मणिपुर की भूमिका और बढ़ गई है। यही कारण है कि देश का पहला राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय मणिपुर में स्थापित किया गया। खेलो इंडिया योजना और ओलंपिक पोडियम योजना के तहत राज्य के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं मिल रही हैं। पोलो को बढ़ावा देने के लिए मरजिंग पोलो कॉम्प्लेक्स और ओलंपियन पार्क भी बनाए गए हैं। हाल ही में घोषित खेलो इंडिया नीति से मणिपुर के खिलाड़ियों को और लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। विस्थापितों के लिए 7,000 नए घर स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार ने हाल ही में मणिपुर के लिए लगभग 3,000 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज घोषित किया है, जिसमें से 500 करोड़ रुपये से अधिक विस्थापितों की मदद के लिए हैं। मोदी ने कहा कि हिंसा से प्रभावित लोगों को सामान्य जीवन की ओर लौटाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने नए पुलिस मुख्यालय भवन का भी उल्लेख किया, जो इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के लोगों को भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नेपाल भारत का करीबी मित्र है और साझा इतिहास व आस्था से जुड़ा है। उन्होंने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को पदभार संभालने पर 140 करोड़ भारतीयों की ओर से बधाई दी और विश्वास जताया कि वह नेपाल को शांति, स्थिरता और समृद्धि की ओर ले जाएंगी। उन्होंने कहा कि नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में सुशीला जी का नेतृत्व महिला सशक्तीकरण का प्रेरक उदाहरण है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल ही में नेपाल के युवाओं ने अस्थिर माहौल के बावजूद लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने उन युवाओं की भी सराहना की जो सड़कों की सफाई और रंग-रोगन कर सकारात्मक सोच का परिचय दे रहे हैं। यह नेपाल के नवजागरण का स्पष्ट संकेत है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद पश्चिम और दक्षिण भारत के शहर विकास के केंद्र बने, वहीं 21वीं सदी पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले मणिपुर की विकास दर एक प्रतिशत से भी कम थी, लेकिन आज यह कई गुना तेजी से आगे बढ़ रही है। सरकार की प्राथमिकता मणिपुर के गांव-गांव तक सड़क पहुंचाना है और अब राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण की गति कई गुना बढ़ चुकी है। उन्होंने कहा कि मणिपुर असीम संभावनाओं से भरा है और हमें लगातार संवाद को मजबूत करना है ताकि पहाड़ और घाटी के बीच मजबूत सामंजस्य का पुल बन सके। उन्होंने विश्वास जताया कि मणिपुर भारत की प्रगति का एक शक्तिशाली केंद्र बनेगा। कार्यक्रम में मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: ImphalManipurManipur ViolencePM Modiइम्फालप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीमणिपुर

Related Posts

मणिपुर : चार उग्रवादी गिरफ्तार, राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजम
Manipur

मणिपुर : चार उग्रवादी गिरफ्तार, राज्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजम

April 4, 2026
मणिपुर: लिटन में तीसरे दिन भी आगजनी, सुरक्षा बल तैनात
Manipur

मणिपुर: लिटन में तीसरे दिन भी आगजनी, सुरक्षा बल तैनात

February 10, 2026
युमनाम खेमचंद सिंह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, दो उपमुख्यमंत्रियों ने भी संभाला पदभार
Manipur

युमनाम खेमचंद सिंह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, दो उपमुख्यमंत्रियों ने भी संभाला पदभार

February 4, 2026
मणिपुर से हटा राष्ट्रपति शासन, खेमचंद सिंह के नेतृत्व में बनने जा रही सरकार
Manipur

मणिपुर से हटा राष्ट्रपति शासन, खेमचंद सिंह के नेतृत्व में बनने जा रही सरकार

February 4, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • राकांपा नेता पार्थ पवार ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में ली शपथ April 9, 2026
  • नीतीश आज पहुंच रहे दिल्ली, राज्यसभा की सदस्यता के बाद ही बिहार के सीएम का होगा फैसला April 9, 2026
  • भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम के लाचेन में फंसे पर्यटकों को बचाने के लिए ‘ऑपरेशन हिम सेतु’ चलाया April 9, 2026
  • सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत April 9, 2026
  • सीजफायर विफल होने की आशंका से कच्चे तेल में उबाल, डब्ल्यूटीआई क्रूड 3.5 प्रतिशत से अधिक उछला April 9, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

राकांपा नेता पार्थ पवार ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में ली शपथ

राकांपा नेता पार्थ पवार ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में ली शपथ

April 9, 2026
नीतीश आज पहुंच रहे दिल्ली, राज्यसभा की सदस्यता के बाद ही बिहार के सीएम का होगा फैसला

नीतीश आज पहुंच रहे दिल्ली, राज्यसभा की सदस्यता के बाद ही बिहार के सीएम का होगा फैसला

April 9, 2026
भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम के लाचेन में फंसे पर्यटकों को बचाने के लिए 'ऑपरेशन हिम सेतु' चलाया

भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम के लाचेन में फंसे पर्यटकों को बचाने के लिए ‘ऑपरेशन हिम सेतु’ चलाया

April 9, 2026
सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

April 9, 2026
सीजफायर विफल होने की आशंका से कच्चे तेल में उबाल, डब्ल्यूटीआई क्रूड 3.5 प्रतिशत से अधिक उछला

सीजफायर विफल होने की आशंका से कच्चे तेल में उबाल, डब्ल्यूटीआई क्रूड 3.5 प्रतिशत से अधिक उछला

April 9, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d
      Verified by MonsterInsights