DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Business

ग्लोबल मार्केट में कमजोरी, एशियाई बाजार भी लुढ़के

March 14, 2023
in Business
1 min read
1.63 रुपये वाला स्टॉक हुआ ₹550 का, एक लाख रुपये बन गए 3.37 करोड़
2
SHARES
55
VIEWS

नई दिल्ली, 14 मार्च । अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से बेलआउट का ऐलान करने के बावजूद अमेरिकी बाजार में लगातार दबाव की स्थिति बनी हुई है। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट में तेज उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रही, जिसकी वजह से तीनों सूचकांक दबाव में कारोबार करके बंद हुए। हालांकि आज यूएस फ्यूचर्स में हल्की तेजी का रुख बनता नजर आ रहा है।

इसी तरह यूरोपीय बाजार भी जोरदार गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजार 3.13 प्रतिशत से लेकर 2.65 प्रतिशत तक टूट गए। एशियाई बाजार में भी आज कमजोरी बनी हुई है। एशिया के ज्यादातर सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे हैं।

पिछले कारोबारी सत्र में वॉल स्ट्रीट में लगातार दबाव की स्थिति बनी रही। दिन भर के उतार-चढ़ाव के बाद डाओ जोंस और एसएंडपी 500 इंडेक्स गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। दूसरी ओर नैस्डेक आखिरी वक्त में मामूली बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहा। पिछले सत्र के कारोबार के दौरान डाओ जोंस 90.50 अंक यानी 0.28 प्रतिशत टूट कर 31,819.14 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,855.76 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के अपने कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर नैस्डेक पूरे सत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद कारोबार के आखिरी चरण में हुई खरीदारी के सपोर्ट से 0.45 प्रतिशत की बढ़त लेकर 11,188.84 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व (यूएस फेड) की ओर से बेलआउट का ऐलान करने के बावजूद अमेरिका में बैंकों के गिरने का सिलसिला जारी है। पिछले कारोबारी सत्र में फर्स्ट रिपब्लिक बैंक में 61.8 प्रतिशत, वेस्टर्न एलायंस में 47.1 प्रतिशत, चार्ल्स स्क्वैब में 11.6 प्रतिशत, बैंक ऑफ अमेरिका में 5.8 प्रतिशत और गोल्डमैन सैक्स में 3.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

अमेरिका में बैंकों की कमजोरी के साथ ही बॉन्ड यील्ड में भी ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई है। हर अवधि के बॉन्ड यील्ड में पिछले कारोबारी सत्र के दौरान जोरदार गिरावट देखी गई। 2 साल की अवधि वाले बॉन्ड यील्ड में करीब 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जिसे 1987 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट माना जा रहा है। पिछले चार कारोबारी दिनों के दौरान 2 साल की बॉन्ड यील्ड में अभी तक 22 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। इसके अलावा 5 साल की अवधि वाले बेल्ट में भी पिछले कारोबारी सत्र के दौरान 5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

अमेरिका में बैंकों के सामने छाए संकट की वजह से कच्चे तेल के भाव पर भी दबाव बन गया है। दूसरी और सुरक्षित निवेश की चाहत में निवेशकों ने गोल्ड मार्केट में अपना निवेश बढ़ा दिया है, जिसकी वजह से सोना में जोरदार तेजी दर्ज की गई है। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सोना 1,913 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक पहुंच गया।

अमेरिका के बैंकिंग संकट का असर यूरोपीय बाजार पर भी साफ साफ नजर आ रहा है। एशियाई बाजारों में भी दबाव की स्थिति बनी हुई है। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स के अलावा शेष सभी सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे हैं। निक्केई इंडेक्स 569.16 अंक यानी 2.04 प्रतिशत का गोता लगाकर 27,263.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 364.37 अंक यानी 1.85 प्रतिशत टूट कर 19,331.60 अंक के स्तर पर बना हुआ है।

अभी तक के कारोबार में कोस्पी इंडेक्स भी 2.03 प्रतिशत लुढ़क कर 2,361.76 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 124.22 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 15,436.27 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.81 प्रतिशत गिरकर 1,560.38 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 99.84 अंक यानी 1.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,687.12 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,239.88 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

आज के कारोबार में सिर्फ स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में 3,137.47 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: asian marketAsian market also fellDRV Newsglobal arketNiftyshare marketsharesstock exchangeWeakness in global market

Related Posts

केंद्र सरकार ने पेट्रोल पंपों से थोक औद्योगिक पेट्रोल-डीजल की खरीद पर लगाई रोक
Business

केंद्र सरकार ने पेट्रोल पंपों से थोक औद्योगिक पेट्रोल-डीजल की खरीद पर लगाई रोक

June 12, 2026
टाटा मोटर्स एक जुलाई से यात्री वाहनों की कीमतों में करेगी 1.5 फीसदी का इजाफा
Business

टाटा मोटर्स एक जुलाई से यात्री वाहनों की कीमतों में करेगी 1.5 फीसदी का इजाफा

June 12, 2026
सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
Business

सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

June 12, 2026
सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, सोना और चांदी की घटी चमक
Business

सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, सोना और चांदी की घटी चमक

June 11, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • मप्र के इंदौर में सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार की मौत, दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया शव June 12, 2026
  • वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों को लेकर अमेरिका दूतावास के प्रभारी राजनयिक तलब June 12, 2026
  • अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में आधुनिक तकनीक का होगा व्यापक उपयोग, अमित शाह ने तैयारियों की समीक्षा की June 12, 2026
  • चुनावी भाषण को लेकर काेलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर June 12, 2026
  • दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मु, आईएमए की पासिंग आउट परेड में होंगी मुख्य अतिथि June 12, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

मप्र के इंदौर में सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार की मौत, दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया शव

मप्र के इंदौर में सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार की मौत, दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया शव

June 12, 2026
वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों को लेकर अमेरिका दूतावास के प्रभारी राजनयिक तलब

वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों को लेकर अमेरिका दूतावास के प्रभारी राजनयिक तलब

June 12, 2026
अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में आधुनिक तकनीक का होगा व्यापक उपयोग, अमित शाह ने तैयारियों की समीक्षा की

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में आधुनिक तकनीक का होगा व्यापक उपयोग, अमित शाह ने तैयारियों की समीक्षा की

June 12, 2026
चुनावी भाषण को लेकर काेलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर

चुनावी भाषण को लेकर काेलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर

June 12, 2026
दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मु, आईएमए की पासिंग आउट परेड में होंगी मुख्य अतिथि

दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मु, आईएमए की पासिंग आउट परेड में होंगी मुख्य अतिथि

June 12, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d
    Verified by MonsterInsights