DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश में 19 अगस्त तक भारी वर्षा का येलो अलर्ट, शिमला में भूस्खलन

August 16, 2025
in Himachal Pradesh
1 min read
0
SHARES
8
VIEWS

शिमला, 16 अगस्त । हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने 19 अगस्त तक राज्य के कई जिलों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 17 अगस्त को चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में, 18 अगस्त को केवल कांगड़ा में और 19 अगस्त को कांगड़ा व मंडी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं 20 से 22 अगस्त तक मौसम खराब रहेगा, लेकिन इन दिनों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

शिमला में भूस्खलन और सुन्नी में बाढ़ जैसे हालात

राजधानी शिमला में शनिवार को बारिश नहीं हुई, जिससे लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की, लेकिन छोटा शिमला थाना क्षेत्र के विकासनगर- पंथाघाटी मार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिरने के कारण सड़क कई घंटे अवरुद्ध रही। मशीनरी की मदद से एक लेन को खोल दिया गया है, लेकिन पूरी तरह बहाल होने में अभी समय लगेगा। आशंका जताई जा रही है कि सड़क किनारे खड़ी कुछ गाड़ियां भी मलबे में दब सकती हैं।

उधर, शिमला के सुन्नी क्षेत्र में सतलुज नदी के उफान पर आने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी का पानी आईटीआई, फॉरेस्ट रेस्ट हाउस और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंच गया। सुन्नी पुल पर आवाजाही बंद कर दी गई है और लोगों को सतलुज से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। कांगड़ा जिले में पौंग बांध से छोड़े गए पानी ने भी हालात बिगाड़े हैं। व्यास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से मंड भोग्रवां गांव में एक बहुमंजिला मकान का हिस्सा बह गया। हालांकि समय रहते घर खाली करा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सड़कें और यातायात बुरी तरह प्रभावित

भारी बारिश से सड़कों और यातायात पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार शनिवार शाम तक प्रदेश में दो नेशनल हाईवे और 311 सड़कें अवरुद्ध थीं। इनमें अकेले मंडी जिले की 175 सड़कें शामिल हैं। कुल्लू में 63, कांगड़ा में 25, चंबा में 12 और शिमला में 13 सड़कें ठप रही। कुल्लू में नेशनल हाईवे 305 जहेड खनग के पास बंद है, जबकि किन्नौर में एनएच-5 बाधित है।

बिजली और पेयजल आपूर्ति ठप

प्रदेश में बिजली और पेयजल आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। कुल 348 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं जिनमें से 322 केवल मंडी जिले में हैं। 119 पेयजल योजनाएं ठप हैं, जिनमें मंडी की 44, कांगड़ा की 41 और शिमला की 11 योजनाएं शामिल हैं।

261 पहुंचा मौत का आंकड़ा, मंडी में सर्वाधिक 47 मौतें

मॉनसून सीजन में अब तक पूरे प्रदेश में भारी तबाही हुई है। आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार अब तक 261 लोगों की मौत हो चुकी है, 37 लोग लापता हैं और 332 घायल हुए हैं। मृतकों में सबसे ज्यादा 47 लोग मंडी जिले से हैं। कांगड़ा में 40, चंबा में 30, शिमला में 26, किन्नौर में 24, कुल्लू में 22, हमीरपुर और सोलन में 16-16, ऊना में 14, बिलासपुर में 10, सिरमौर में 9 और लाहौल-स्पीति में 7 लोगों की जान गई है।

2385 मकानों को नुकसान, 360 दुकानें और 2,174 पशुशलाएँ ध्वस्त

बारिश और भूस्खलन से मकान, दुकानें और पशुशालाएं भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। अब तक 2,385 मकानों को नुकसान पहुंचा है जिनमें 566 पूरी तरह ढह गए। 360 दुकानों और 2,174 पशुशलाएँ ध्वस्त हुई हैं। अकेले मंडी जिले में सबसे ज्यादा तबाही हुई है जहां 1,255 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, इनमें 430 पूरी तरह गिर गए। इसी जिले में 287 दुकानें और 1,208 पशुशालाएं नष्ट हो चुकी हैं। इस मानसून सीजन में 1,626 पशु और 25,755 पोल्ट्री पक्षियों की मौत हो चुकी है।

मॉनसून से 2,144 करोड़ रुपये का नुकसान

सरकारी आकलन के अनुसार प्रदेश में मॉनसून से सार्वजनिक सम्पति को अब तक 2,144 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। इसमें सबसे ज्यादा हानि लोक निर्माण विभाग को हुई है जिसकी राशि 1,188 करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि जलशक्ति विभाग को 697 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। प्रदेश में अब तक 63 भूस्खलन, 74 बाढ़ और 34 बादल फटने की घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: Himachal Pradesh NewsHimachal Rain AlertHimachal Weather UpdateIMD

Related Posts

मनाली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Himachal Pradesh

मनाली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

February 25, 2026
हिमाचल में 9 फरवरी से फिर बर्फबारी, लाहौल स्पीति में सीजन की सबसे सर्द रात
Himachal Pradesh

हिमाचल में 9 फरवरी से फिर बर्फबारी, लाहौल स्पीति में सीजन की सबसे सर्द रात

February 5, 2026
हिमाचल प्रदेश वार्षिकी 2025: आपदाओं की मार और आर्थिक तंगी के बीच गुजरा साल
Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश वार्षिकी 2025: आपदाओं की मार और आर्थिक तंगी के बीच गुजरा साल

December 25, 2025
शिमला में भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया भूमि पूजन
Himachal Pradesh

शिमला में भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया भूमि पूजन

December 13, 2025

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • मतदान केंद्रों के चारों ओर 100 मीटर सुरक्षा घेरा, केवल मतदाताओं को प्रवेश मिलेगा : निर्वाचन आयोग April 18, 2026
  • केंद्र ने 24,815 करोड़ की दो मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे परियोजनाओं को दी मंजूरी, उप्र, आंध्र प्रदेश में बढ़ेगी कनेक्टिविटी April 18, 2026
  • भारतीय जहाजों को मिलेगी बीमा सुरक्षा, भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल का गठन April 18, 2026
  • बहरमपुर में अधीर रंजन चौधरी के समर्थन में उतरे मोहम्मद अजहरुद्दीन, किया रोड शो April 18, 2026
  • अमृतसर में 450 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार April 18, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

मतदान केंद्रों के चारों ओर 100 मीटर सुरक्षा घेरा, केवल मतदाताओं को प्रवेश मिलेगा : निर्वाचन आयोग

मतदान केंद्रों के चारों ओर 100 मीटर सुरक्षा घेरा, केवल मतदाताओं को प्रवेश मिलेगा : निर्वाचन आयोग

April 18, 2026
केंद्र ने 24,815 करोड़ की दो मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे परियोजनाओं को दी मंजूरी, उप्र, आंध्र प्रदेश में बढ़ेगी कनेक्टिविटी

केंद्र ने 24,815 करोड़ की दो मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे परियोजनाओं को दी मंजूरी, उप्र, आंध्र प्रदेश में बढ़ेगी कनेक्टिविटी

April 18, 2026
भारतीय जहाजों को मिलेगी बीमा सुरक्षा, भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल का गठन

भारतीय जहाजों को मिलेगी बीमा सुरक्षा, भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल का गठन

April 18, 2026
बहरमपुर में अधीर रंजन चौधरी के समर्थन में उतरे मोहम्मद अजहरुद्दीन, किया रोड शो

बहरमपुर में अधीर रंजन चौधरी के समर्थन में उतरे मोहम्मद अजहरुद्दीन, किया रोड शो

April 18, 2026
अमृतसर में 450 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर में 450 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

April 18, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d
      Verified by MonsterInsights